भजन संध्या के दौरान श्रीकृष्ण भक्ति में लीन श्रद्धालु।
– श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, भजनों पर झूमे भक्त
– विधि-विधान से हुआ पूजन, तिलक के साथ अंगवस्त्र व प्रसाद का वितरण
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री रामकृष्ण साईं मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन संध्या एवं श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन के आयोजन से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाकर वातावरण को कृष्णमय कर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। भजन संध्या में रवि द्विवेदी व उनके साथियों ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, प्रेमा मिश्रा, अनुराग मिश्र, श्रेय शुक्ल, अधिवक्ता ऐश्वर्या श्रीवास्तव व विनोद श्रीवास्तव ने भी भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे।
श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य विमलाकांत त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कराई। भगवान श्रीकृष्ण के साथ मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं का भी विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं को तिलक लगाया। इसके बाद जय श्रीराम अंकित अंगवस्त्र भेंट किए गए तथा खाद्य प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद पाकर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सिविल लाइंस सभासद विनय तिवारी, खंभापुर सभासद प्रतिनिधि विवेक नागर, महेंद्र शुक्ल, प्रहलाद सिंह गौतम, सचिन कुमार गुप्ता, नीरज सिंह चौहान नगर कार्यवाह, रेडक्रास कार्यकारिणी सदस्य संजय श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, वर्षा, दीपिका, आशीष मिश्रा, अभिषेक सैनी, अर्णव, अनुष्का, आद्या, लक्ष्मण बाबा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, धीरज राठौर, प्रशांत पाटिल, कौशल श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, अमृतलाल गुप्ता, चैतन्य कुमार, अमित मिश्रा नीटू, संजय लाला व लाल त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
