– बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया अभिनंदन
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। न्याय व्यवस्था को चार दशकों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सोमवार को खागा तहसील सभागार में बार एसोसिएशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। समारोह में 40 वर्षों से लगातार विधि व्यवसाय कर रहे करीब 50 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंग वस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान न्यायिक परंपराओं, अधिवक्ताओं की गरिमा और नई पीढ़ी को उनके अनुभवों से सीख लेने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार व विशिष्ट अतिथि तहसीलदार शैल कुमारी रहे। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री मलखान यादव ने किया। सम्मान समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र त्रिपाठी के अभिनंदन से हुआ। इसके बाद प्रताप सिंह, आनंद मोहन त्रिपाठी, एनुलहक, रामलखन बाजपेई, पुष्प नारायण सिंह, केशचंद्र मिश्रा, महेंद्र राज सिंह, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह तोमर सहित लगभग आधा सैकड़ा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम अभिनीत कुमार ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी पूंजी है। उनके ज्ञान और मार्गदर्शन से युवा अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यशैली, नैतिकता और न्याय के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार शैल कुमारी ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह में मुकुल बाजपेई, मनीष पांडेय, अश्विन, इजराइल, आशुतोष त्रिपाठी, दुर्गेश सिंह, कुमार कपिल, राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
