फोटो परिचय- वाहन चालको की जांच करते यातायात पुलिस।

15 के चालान, 1.15 लाख का जुर्माना

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए फतेहपुर पुलिस ने बीती रात ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्ती की।
अभियान के दौरान नशे में वाहन चलाते पकड़े गए विभिन्न वाहन चालकों के खिलाफ 15 ई-चालान किए गए, जिन पर कुल 1.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के भारी मालवाहक वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए आठ ई-चालान किए गए और 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से रात में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों और नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों के चालकों में हड़कंप रहा।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। फतेहपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now