CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बडवा गांव में शौच के लिए गया युवक नहर में डूब गया। युवक के डूबने की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अकबरपुर बडवा गांव निवासी छोटेलाल का 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार बुधवार की दोपहर घर से शौचक्रिया के लिए खेतों की तरफ गया था। काफी देर तक जब युवक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के दौरान ग्रामीणों के जरिए परिजनों को युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद नहर में युवक की तलाश शुरू की गई। काफी देर प्रयास के बाद युवक को नहर से खोज कर बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक ग्रामीण युवक को बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। थोड़ी देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि राजकुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा भाई था। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now