CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। नाबालिग के अपहरण के मामले में थाना ललौली पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार थाना ललौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 225/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अब्दुल समद खान पुत्र मजरुद्दीन निवासी ग्राम बन्थल शाहपुर थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद को बन्धवा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि इसी मामले से संबंधित अपहृता को 17 अगस्त को सकुशल बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वर्मा, आरक्षी अनिल कुमार शामिल रहे।
