CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना हथगांव पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना हथगांव पुलिस ने मुकदमा संख्या 67/2026 धारा 64(1)/61(2)/315(3) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 66(ई) आईटी एक्ट से संबंधित आरोपी शोभित यादव पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम खरहरा थाना हथगांव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, कांस्टेबल रोहित एवं कांस्टेबल अनूप शुक्ला की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now