फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त में पकड़े गए वारंटी अभियुक्त।

– अलग-अलग मुकदमों में लंबे समय से वांछित थे दोनों, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
– गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में किया पेश

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। न्यायालय से जारी वारंटों की तामील कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और इसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोरे पुत्र सेमेलाल निवासी रूसी मजरा दुंदपुर, थाना बकेवर शामिल है। उसके विरुद्ध न्यायालय से केस संख्या 6974/23 में धारा 323, 504 और 506 भादवि के तहत वारंट जारी था। पुलिस अभिलेखों के मुताबिक उसके खिलाफ बकेवर थाने में मुकदमा संख्या 278/20 भी दर्ज है।

दूसरे गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना कंजड़ पुत्र स्वर्गीय रामपाल कंजड़ निवासी पल्थाहार, थाना बकेवर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ केस संख्या 9134/20 में धारा 188, 269, 270 भादवि तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत न्यायालय का वारंट जारी था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में उसके खिलाफ उक्त धाराओं से संबंधित चार मुकदमे भी दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सरोज, चौकी प्रभारी देवमई थाना बकेवर, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार तथा कांस्टेबल आर्यन तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now