फोटो परिचय-  पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

– सलामी के बाद टोलीवार ड्रिल, अनुशासन और फिटनेस सुधारने पर जोर
– क्वार्टर गार्ड से लेकर पीआरवी और भोजनालय तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)।  पुलिस बल को हर परिस्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने परेड की सलामी लेने के बाद जवानों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया।

परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी, यातायात पुलिस के जवान और पुलिस लाइन में तैनात कर्मी शामिल रहे। एसपी ने जवानों से दौड़ कराकर उनकी शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया। इसके बाद टोलीवार ड्रिल कराई गई और परेड के दौरान कदमताल, अनुशासन तथा एकरूपता को परखा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों को नियमित अभ्यास के जरिए शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ ड्रिल को भी प्रभावी बनाया जाए।

व्यवस्थाओं की भी ली जानकारी

परेड समाप्त होने के बाद एसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले क्वार्टर गार्ड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद परिवहन शाखा में वाहनों की स्थिति देखी तथा पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उनकी उपलब्धता और संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को वाहनों को हमेशा दुरुस्त हालत में रखने के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा जा सके।

भोजन की गुणवत्ता पर भीखी नजर

निरीक्षण के दौरान एसपी पुलिस लाइन के भोजनालय पहुंचे और पुलिसकर्मियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने भोजनालय की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के साथ भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण कर अभिलेखीय व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की गई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now