राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समाजसेवी।

– बालाजी सेवा न्यास ने तीन वाहनों से राजापुर-कर्वी भेजी राहत सामग्री
– करीब 200 परिवारों को मिलेगा सूखा राशन, कपड़े और जरूरी सामान

CITY NEWS FATEHPUR

बिंदकी, फतेहपुर(CNF)। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बिंदकी के समाजसेवी और व्यापारी आगे आए हैं। जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री बालाजी सेवा न्यास की ओर से रविवार को राहत सामग्री से भरे तीन वाहनों को लंका रोड से चित्रकूट के लिए रवाना किया गया।

राहत सामग्री चित्रकूट के राजापुर और कर्वी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित करीब दो सौ परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। इसमें सूखा राशन, कपड़े, तिरपाल, पॉलीथीन, बर्तन तथा रोजमर्रा की जरूरत का अन्य सामान शामिल है। बाढ़ के कारण मुश्किल हालात से गुजर रहे लोगों की मदद के लिए नगर के व्यापारियों ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाया।

राहत सामग्री रवाना करते हुए श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि आपदा के समय जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि न्यास भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामाजिक कार्य जारी रखेगा।

इस दौरान वेद प्रकाश वर्मा, अनूप अग्रवाल, अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय ओमर, आलोक गौड़, आदर्श चौहान, लोकेश, विजय नारायण मास्टर, वेद व्यास मिश्रा, शिवदास, दीपक सिंह चौहान, रिंकू तिवारी, सुंदरम, अशुल गुप्ता, भूपेंद्र तिवारी, बबलू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आचार्य बलराम सिंह और महेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में व्यापारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now