सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। शहर के आईटीआई रोड स्थित अद्विका कॉस्मेटिक एंड मेकअप स्टूडियो का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नु श्रीवास्तव व पूर्व विधायक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्टूडियो की संचालिका डॉ. किरन सिंह एवं डॉ. रवि आनंद ने अतिथियों का स्वागत किया।

संचालिका ने बताया कि स्टूडियो में त्वचा, बाल और दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के उपचार एवं कॉस्मेटिक सुविधाएं आधुनिक मशीनों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि फतेहपुर में यह अपनी तरह का पहला कॉस्मेटिक एंड मेकअप स्टूडियो है, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि मुंहासे, त्वचा के काले दाग, झुर्रियां, सफेद दाग, सोरायसिस, खुजली तथा चेहरे पर गड्ढों जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए लेजर सहित अन्य आधुनिक तकनीकों की सुविधा उपलब्ध है। दांतों से संबंधित उपचार, जबड़े एवं दांतों के फ्रैक्चर से जुड़ी सेवाओं के साथ दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए लेजर ब्लीचिंग की सुविधा भी बताई गई।
बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या के लिए लेजर लाइट थेरेपी, हेयर इंप्लांट तथा अन्य हेयर ट्रीटमेंट की सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। इसके अलावा पेट दर्द, जुकाम, बुखार, बच्चेदानी में गांठ, गुर्दे की गांठ, हर्निया तथा पित्त की गांठ जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध होने की बात कही गई।

स्टूडियो में दुल्हन मेकअप, एचडी मेकअप, हेयर ब्रश मेकअप, वाटर रेसिस्टेंट मेकअप, दूल्हा मेकअप, हेयर कट एंड स्टाइल तथा हेयर कलर सहित विभिन्न ब्यूटी एवं मेकअप सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक विक्रम सिंह, समाजसेवी अशोक तपस्वी, सरोज मौर्या, नीरा बहन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण, दयाशंकर गुप्ता, सुनीता गुप्ता, वंदना द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला, बच्चा तिवारी, डॉ. अभय पटेल, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. केपी सिंह, डॉ. वृंदावन, डॉ. एम. हसन, डॉ. अल्का गुप्ता, डॉ. तबस्सुम फातिमा, डॉ. केके चौधरी, डॉ. अमित मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now