मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते माकपा के पदाधिकारी।
. ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
CITY NEWS FATEHPUR
खागाए फतेहपुर(CNF)। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेतृत्व में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों पर ग्रामीण मजदूरों ने धरना.प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से प्रेषित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून ;मनरेगाद्ध के तहत वर्ष 2012 के बाद से पर्याप्त बजट आवंटन नहीं किया जा रहा हैए जिसके कारण मजदूरों को 100 दिनों के बजाय औसतन 50 दिन से भी कम रोजगार मिल पा रहा है। साथ ही मजदूरी दर कम होने और समय पर भुगतान न मिलने की समस्या भी उठाई गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वीबी राम जी योजना मजदूरों के हित में नहीं हैए क्योंकि इसमें केवल 125 दिन रोजगार और खेती के समय 60 दिन काम न देने का प्रावधान है। इसे वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में मनरेगा को पुराने स्वरूप में बहाल करनाए साल में 200 दिन रोजगार और 700 रुपये दैनिक मजदूरी निर्धारित करनाए बकाया मजदूरी का तुरंत भुगतानए तथा बुजुर्गए विधवा और दिव्यांग मजदूरों को 10ए000 रुपये मासिक पेंशन देना शामिल है। यूनियन ने यह भी मांग की कि सभी ग्रामीण मजदूरों को मुफ्त बिजलीए स्वास्थ्य सेवाएंए स्नातक तक मुफ्त शिक्षा और पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर नरोत्तम सिंहए जगरूप भार्गवए राम सिंह मौजूद रहे। इसी तरह मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सिथौरा ब्रांच में यूनियन के जिलाध्यक्ष सुमन सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सिथौरा के ग्राम पंचायत सचिव जिला मंत्री रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारी कूरा जिला कार्यकारिणी सदस्य छोटेलाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारी दंडवा जिला कार्यकारिणी सदस्य कयामुद्दीन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारी मिर्जापुर तथा प्रांतीय सचिव फूलचंद पाल के नेतृत्व में बुद्धिमान ग्राम पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कामरेड राम प्रकाशए कामरेड रामचंद्रए कामरेड मोतीलाल प्रजापतिए कामरेड जंग बहादुर सिंहए कामरेड चंद्रशेखर सिंहए कामरेड मन्नालालए कामरेड प्रेम गुप्ताए भूप सिंह यादवए भोग साहूए महेंद्र सिंहए कामरेड खुर्शीद सहित तमाम खेत मजदूर कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now