CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्र्तगत बीते 24 घन्टो के अंतराल में महिला समेत तीन लोगो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खंडे देवर गांव निवासी नफीस की पत्नी अलीशा उर्फ निशा ने घर के अन्दर फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम मिचकी रहिमापुर गांव निवासी जयकरन का 31 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं मृतक के पिता ने बताया कि बहू प्रेमलता से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुयी थी। जिसको लेकर पुत्र ने घटना को अंजाम दे दिया। इसी तरह खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी फखरूल रहमान का 66 वर्षीय पुत्र शबिर हसन ने मानसिक तनाव के चलते घर के आंगन में जाल में रस्सी का फन्दा डाल कर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने तीनो शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
