फोटो परिचय- सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सांसद नरेश उत्तम पटेल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं पार्टी पदाधिकारी।
– सांसद नरेश उत्तम पटेल ने नेता जी के जनसेवा संबंधी कार्यों को किया याद
– जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई विचार गोष्ठी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री पद्मविभूषण मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके विचारों और जनसेवा के कार्यों को याद किया।
मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि नेता जी ने किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए काम किया। किसान परिवार से जुड़े होने के कारण वे किसानों की समस्याओं को समझते थे। शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई और सैनिकों के सम्मान से जुड़े उनके प्रयासों को भी याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया।
प्रमुख रूप से उपस्थित: पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, लवकुश मिश्रा, रामशरण यादव, वीरेंद्र यादव, महेंद्र बहादुर सिंह, गणेश वर्मा, बाबू सिंह कुशवाहा, नरेश उमराव, रीता प्रजापति, रामकृपाल सोनकर, रामतीरथ परमहंस, सईद अहमद, अय्यूब खान, डॉ. राम नरेश पटेल, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, रत्नेश रत्ना, इन्द्रसेन यादव, हीरालाल साहू, वीरेंद्र तिवारी, आजम खान, संगीता राज, रविंद्र यादव, डीजी कुशवाहा, एडवोकेट साबिर, एडवोकेट संदीप माली, एडवोकेट जगनायक सचान, शिव सिंह यादव, एडवोकेट विवेक उमराव, सुहैल खान हेमू, ज्ञान सिंह, महेंद्र निषाद, चंदन पाल, रईस खान, गार्गीदीन बाजपेयी, राम गुलाम जाटव, प्रमोद यादव, रिशु तिवारी, नफीस सिद्दीकी, कैफ खान, नागेंद्र यादव, लवकुश पांडे, जय नारायण निषाद, अंकित पटेल, ऐनुल हसन, धर्मेंद्र सिंह और रमेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
