CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कपरिया ऊसर के समीप स्थित रिंद नदी में नहाते समय 25 वर्षीय युवक डूब गया। जिसका शव सोमवार की सुबह पुलिस ने बरामद करते हुए विच्छेदन गृह भेजा है।
जानकारी के अनुसार कपरिया ऊसर गांव निवासी राम प्रकाश का पुत्र मन्नू सिंह रविवार की रात लगभग दस बजे रिंद नदी में नहाने गया था तभी वह गहरे पानी में चला गया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो रात भर उसकी तलाश करते रहे लेकिन शव नहीं मिला। सुबह मौके पर पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से ही शव को बरामद कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के ममेरे भाई हरिओम ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now