CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा कस्बे में रविवार दोपहर दवाई लेने आई 16 वर्षीय किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा छीमी पुरइन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हथगाम थाना क्षेत्र के कासिमपुर कटरा गांव निवासी राजेश लोधी की पुत्री रिंकी रिश्तेदारों के साथ दवा लेने खागा आई थी। वापस लौटते समय वह छीमी पुरइन के पास रेलवे ट्रैक पार करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
