CITY NEWS FATEHPUR
चौडगरा, फतेहपुर(CNF)। औंग थाना क्षेत्र के ग्राम सादीपुर स्थित रेलवे लाइन के निकट जंगल में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू किए।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष से अधिक प्रतीत हो रही है। शव पर केवल नेकर था। दोनों पैरों में मिट्टी लगी हुई है जबकि दोनों हाथों की मुट्ठियां बंधी हुई है। हाथ शरीर के ऊपर की ओर स्थिर अवस्था में थे। मृतक की एक आंख खुली व दूसरी बंद थी। शरीर पर किसी प्रकार के चोट, घाव या बाहरी निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने आसपास के गांव और थानों में शव की शिनाख्त के लिए सूचना भेजी लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now