वैष्णवी सोनकर।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। नीट परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इसको लेकर बिंदकी क्षेत्र के सौंहपुर गांवा निवासी वैष्णवी सोनकर ने अपनी कविता के माध्यम से व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता जताई है।
कविता में उन्होंने कहा है कि विकास की राह में पेपर लीक जैसी घटनाएं सबसे बड़ी रुकावट बनती जा रही हैं। उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली और व्यवस्था की जवाबदेही पर प्रश्न उठाते हुए लिखा कि जब विद्यार्थी अपने अधिकार और न्याय की मांग लेकर सड़कों पर उतरे, तो उन्हें जवाब के बजाय लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा। वैष्णवी का कहना है कि विद्यार्थियों का संघर्ष किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध का नहीं, बल्कि अपने भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग का है। उन्होंने यह भी लिखा कि राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राजनीति जरूर की, लेकिन मूल समस्या विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा की मांग करते हुए इसे पूरे देश के भविष्य से जुड़ा विषय बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now