स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों का दृश्य।
– आजादी के 80वें वर्ष पर विद्यालयों में दिखा उत्साह
– बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और नाटक
विनय त्रिवेदी “बीनू”
सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसरों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा निकालकर भारत माता के जयकारे लगाए तथा स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान विद्यालयों में देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक, भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

कलक्टरगंज स्थित दि ओक पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों के संस्कार, शिक्षा व जिम्मेदारी की भावा पर निर्भर करता है। हरिहरगंज स्थित एसएस इंटरनेशनल स्कूल, नप्पी का हाता में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर संचालिका वैभवी शुक्ला, अश्विन तोमर, प्रबंधक उत्कर्ष शुक्ला, निदेशक रेखा शुक्ला सहित शिक्षिकाएं प्रतीक्षा, साक्षी, ओणम, सौम्या, बबली, महिमा, संजू और सलोनी मौजूद रहीं। शिवाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के लिल्स बगिया स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों और आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रबंधक नेहा सिंह सचान और निदेशक अतुल सिंह सचान मौजूद रहे। जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर, राधानगर में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह और अध्यक्ष शिवपाल पांडेय उपस्थित रहे। सागर कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक देवेंद्र कुमार मौर्य ने ध्वजारोहण किया।

इसके बाद नवनिर्वाचित छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को प्रभावित किया। साईं सिटी इंटर कॉलेज एवं मां सरस्वती ज्ञान मंदिर, साईं विहार, जयराम नगर में भी स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रबंधक पवन सिंह गौड़ और प्रधानाचार्य अरविंद पटेल मौजूद रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रबंधक राजेश वर्मा, प्रधानाचार्य हरिओम तिवारी और चेयरपर्सन रानी वर्मा मौजूद रहीं। राम लखन आदर्श विद्या निकेतन गल्र्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति गीत और नाटक प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में संरक्षक राम लखन गुप्ता, छेदीलाल गुप्ता, प्रधानाचार्य शिव प्रकाश अग्रहरि तथा शिक्षक दया शंकर, विपिन और कुलदीप आदि मौजूद रहे। सरस्वती बाल मंदिर कॉलेज, रघुवंशपुरम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। वहीं सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरम के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

सरस्वती बाल मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, गंगा नगर में बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मोहित शुक्ला सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। इस दौरान सभी विद्यालयों में बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के जीवन और बलिदान पर आधारित नाटक, गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे जनपद में विद्यालय परिसर तिरंगे, देशभक्ति नारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now