संगोष्ठी में मौजूद कमलावती सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारत विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए भाजपा की ओर से जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कमलावती सिंह ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि लाखों लोगों के जीवन, परिवार और रिश्तों पर गहरी चोट करने वाली त्रासदी थी। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उस दर्दनाक दौर को याद कर उससे सीख लेने और राष्ट्र की एकता व अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। उन्होंने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन लोगों की पीड़ा और बलिदान की स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को मजबूत, संगठित और अखंड भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
संगोष्ठी का संचालन संयोजक मधुराज विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुनीता गुप्ता, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, प्रवीण कुमार सिंह, विमलेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर मिश्रा, रेखा सरोज, ओम मिश्रा, प्रसून तिवारी, सुमित द्विवेदी, उमेश गुप्ता, सुरेंद्र सोनकर, संजय श्रीवास्तव, अभिजीत भारतीय, अमित शिवहरे, जसवंत गिहार, संजय गुप्ता, मंजू शुक्ला, पंकज मिश्रा, स्वरूप राज सिंह जूली, वैभव द्विवेदी, देवनाथ धाकड़े, अवधेश मिश्रा, दीपक द्विवेदी व गौरव अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगोष्ठी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विभाजन की त्रासदी का सांकेतिक विरोध किया। इसके बाद जिला कार्यालय से महाराजा अग्रसेन चौराहे तक मौन जुलूस निकाला गया।
