फोटो परिचय-  दिल्ली महारैली की तैयारियों की जानकारी देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा।

* जिला कांग्रेस कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी को किया गया याद

* महारैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संपर्क तेज करने की कही बात

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। दिल्ली में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर जिले में पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस ने इस आयोजन के जरिए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की रणनीति बनाई है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, फतेहपुर से करीब पांच सौ कार्यकर्ता महारैली में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे।

सोमवार को शहर के ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की महारैली में उत्तर प्रदेश से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और किसानों, मजदूरों तथा युवाओं को साथ लेकर संघर्ष करेगी। उन्होंने सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कहा कि यदि कथित अनियमितताएं सरकार के निर्देशों पर हुई हैं, तो जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान असलम, इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, रामनरेश महाराज, आदित्य श्रीवास्तव, चौधरी मोइन राइन, सैयद शहाब अली, नौशाद अहमद, बशीर अहमद समेत अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now