CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप से संबंधित मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार थाना सुल्तानपुर घोष में दर्ज मु0अ0सं0 107/2026, धारा 69/352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त पंकज सिंह पुत्र भोला सिंह, निवासी ग्राम सोनावरदेई मजरे कोडारवर थाना सुल्तानपुर घोष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल अजय सिंह तथा कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now