बार्डर पर वरिष्ठ नेता नसीम उद्दीन सिद्दीकी का स्वागत करते सपाई।

 – जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पहनाई मालाएं

– अल्पसंख्यक सभा ने प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मान फोटो परिचय

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)।  समाजवादी पार्टी ने शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीम उद्दीन सिद्दीकी के जनपद आगमन पर शक्ति प्रदर्शन किया। जनपद सीमा चिल्ला घाट से लेकर ललौली तक सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। पूर्व मंत्री के साथ प्रदेश सचिव हसन सिद्दीकी व पूर्व प्रत्याशी अफजल सिद्दीकी भी मौजूद रहे। चिल्ला घाट बॉर्डर पर ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच नेताओं का स्वागत हुआ तो ललौली पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर माहौल को पूरी तरह सियासी रंग दे दिया। इस दौरान जिला महासचिव चैधरी मंजर यार, पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, जिला उपाध्यक्ष रीता प्रजापति, जिला सचिव हीरालाल साहू, अखिलेश सविता, सुमित साहू, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, डॉ. अमित पाल, वीरेंद्र साहू फौजी, सलमान अहमद, नरेंद्र प्रजापति, महेंद्र निषाद, फखरुद्दीन अहमद, आशीष नामदेव, प्रमोद यादव, सुरेंद्र प्रजापति, रामफल यादव, अभिलाष यादव, शरद पाल, सुधीर यादव, देवेंद्र यादव, इखलाक अहमद, अयाज अहमद समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे। ललौली में जिला अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष सलमान अहमद व जिला महासचिव ने नसीम उद्दीन सिद्दीकी को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह सपा जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now