राष्ट्रीय सचिव रानी शर्मा को मनोनयन पत्र देते सांसद नरेश उत्तम पटेल।
– सांसद नरेश उत्तम ने सौंपा मनोनयन पत्र
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। समाजवादी पार्टी महिला सभा में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह द्वारा रानी शर्मा को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।
मनोनयन पत्र जिले के सासंद नरेश उत्तम पटेल के अनुसार रानी शर्मा को पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार व संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और महिला सभा का विस्तार तेजी से होगा। साथ ही उन्हें देश और प्रदेश स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। समाजवादी पार्टी ने रानी शर्मा के उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को नई दिशा देंगी। इस जिम्मेदारी पर नगरवासियों और पार्टी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now