CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जाफरगंज थाना क्षेत्र के गाँव में पत्नी बच्चों के साथ घर के आगे खपरैंल के नीचे सो रहे तीस वर्षीय युवक को अज्ञात ने मारी गोली। आनन फानन परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल ले गए जहां युवक का इलाज चल रहा है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गाँव निवासी मौजी लाल का 30 वर्षीय पुत्र गोविंद मुंबई मे रहकर मजदूरी करता था। बीते गुरुवार को घर आया था। रविवार को गोविंद गाँव के ही सेमरा डेरा में चैभा के यहाँ तिलक मे निमंत्रण खाकर शाम नौ बजे घर आकर लेट गया एक चारपाई मे गोबिंद एवं पांच वर्ष का बेटा धर्मेंद्र एवं ढाई वर्षीय बेटी अंकिता सोई थी। दूसरी चारपाई मे पत्नी मीरा एवं दो माह का बेटा अरबिंद सोया था पत्नी मीरा ने बताया कि एक बजे के लगभग गोली चलने की आवाज हुई घर मे अंधेरा होने की वजह से किसी को देख नही पायी। गोली की आवाज सुनकर देवर मुनीम एवं सास रामरती एवं मुहल्ले के लोग आये। आनन फांनन मे परिजन चार पहिया वाहन से निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नही दी गयी है फिर भी मामले की जांच की जा रही है। आखिर गोली चलने की जानकारी परिजनों ने कोई सूचना पुलिस को क्यो नही दी। गाँव मे चर्चा है कि पत्नी का भांजे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा है कि पूर्व में भांजे के साथ जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now