CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हुसैनगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार थाना हुसैनगंज क्षेत्र में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने केस संख्या 1290/17, अपराध संख्या 186/16 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त नरेन्द्र लोधी पुत्र स्व. भुइयादीन निवासी ग्राम फरीदपुर थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में केस संख्या 85/12 सरकार बनाम बदलू पासवान, अपराध संख्या 196/06 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त बदलू पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम नयन का पुरवा मजरा जमरावां थाना हुसैनगंज को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव एवं रिक्रूट आरक्षी प्रदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now