इस्लामाबाद की बंद कमरों वाली बातचीत टूटी और दुनिया की सांसे अटक गई। जैसे ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता बेनतीजा खत्म हुई हर किसी को लगा कि अब वेस्ट एशिया में बारूद फटेगा। लेकिन ठीक उसी वक्त ईरान ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींच लिया है। ईरान ने साफ कह दिया कि अगर दुनिया में कहीं शांति की चाबी है तो वह भारत के पास है। हैरानी की बात देखिए। एक तरफ महाशक्तियां युद्ध के मुहाने पर खड़ी हैं और दूसरी तरफ ईरान के राजदूत सैयद रजा मोसेब मोतलाद मुंबई में बैठकर भारत की तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं।
ईरान ने अमेरिका पर तंज कसते हुए उसे तनाव की सबसे बड़ी वजह बताया। लेकिन साथ ही भारत, रूस और चीन को वो त्रिमूर्ति करार दिया जो तीसरे विश्व युद्ध को रोक सकती है। ईरान ने भारत को सिर्फ एक देश नहीं बल्कि एक जिम्मेदार वैश्विक ताकत बताया है। अब सवाल उठता है कि क्या भारत सिर्फ तमाशबीन नहीं बल्कि इस खेल का सबसे बड़ा और निर्णायक खिलाड़ी बन चुका है। दरअसल जब अमेरिका और ईरान की बातचीत फेल हुई, तो ईरान ने खुलेआम कह दिया कि भारत ने अपने हितों को जोखिम में डालकर भी स्थिरता का साथ दिया है। भारत ने ना तो अमेरिकी हमलों का अंधा समर्थन किया और ना ही युद्ध की आग में घी डाला।
