गांधी परिवार की सियासत में सत्ता की लड़ाई तो खूब देखी गई, लेकिन इस परिवार के भीतर देवरानी और जेठानी के रिश्ते में आई कड़वाहट की कहानी भी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। एक तरफ थीं राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी और दूसरी तरफ संजय गांधी से प्रेम विवाह कर गांधी परिवार की छोटी बहू बनीं मेनका गांधी। शुरुआत में दोनों के बीच अपनापन था, लेकिन वक्त के साथ यही रिश्ता तकरार, आरोपों और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की भेंट चढ़ गया। नौबत यहां तक पहुंची कि मेनका को इंदिरा गांधी का घर छोड़ना पड़ा। अब सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में इस पारिवारिक कलह के ऐसे-ऐसे किस्से उजागर किए हैं, जो गांधी परिवार के भीतर की उस कहानी को सामने लाते हैं, जिसे अब तक बंद दरवाजों के पीछे का मामला माना जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now