– यदुनंदन सहाय ने फीता काटकर किया उद्घाटन
– ऑटोमैटिक मशीनों से होगी कारों की धुलाई, एसी वेटिंग रूम भी उपलब्ध
ARUN KUMAR
सिटी न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर (CNF)। शहर में वाहनों की सफाई के लिए आधुनिक सुविधा की शुरुआत करते हुए पावर क्लीन कार वाश सेंटर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि यदुनंदन सहाय ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर सेंटर का उद्घाटन किया।
सेंटर में आधुनिक ऑटोमैटिक और रोबोटिक तकनीक के माध्यम से कारों की धुलाई की जाएगी। संचालक शैलेन्द्र सिंह के अनुसार, कम समय में बेहतर सफाई के साथ पानी के कम इस्तेमाल और गुणवत्तापूर्ण डिटर्जेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय की व्यवस्था भी की गई है, जहां वे वाहन की धुलाई के दौरान आराम से इंतजार कर सकेंगे।
संचालक शैलेन्द्र सिंह ने शहरवासियों के प्रति आभार जताते हुए आधुनिक कार वॉश सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
