– भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कार्यकर्ता
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर वीरांगना को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनके त्याग, साहस और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकारों पर लोधी समाज समेत सर्वसमाज के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी वक्ताओं ने सरकार पर सवाल उठाए। कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप लगाते हुए कहा गया कि प्रदेश में आम लोगों, विशेषकर महिलाओं, बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि लोधी समाज को अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश को वर्तमान परिस्थितियों से निजात दिलाने का कार्य बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में ही संभव है। इस दौरान बसपा के पक्ष में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सूर्य पाल लोधी, चन्दन सिंह लोधी, धर्मेन्द्र लोधी, डॉ. छबिलाल लोधी, रमेश लोधी एडवोकेट, फूल सिंह लोधी एडवोकेट, महेश मिश्रा, सूर्य भवन फौजी, विवेक कुमार माधुरे, रोशन लाल गौतम, दयाराम गौतम, चेतराम गौतम, गौतम राव, राम प्रताप पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now