फोटो परिचय- नन्हीं बच्ची को सम्मानित करते एएसपी ज्ञान प्रकाश राय।
– पत्रकारिता के आदर्शों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर हुई चर्चा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर शहर के मंडप गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवा, चिकित्सा और पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी ज्ञान प्रकाश राय रहे। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने संचालन किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वसीम अख्तर ने की। वरिष्ठ पत्रकार संजीव माथुर और राजेश शुक्ला सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने गणेश शंकर विद्यार्थी के निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य जनसमस्याओं को उठाना और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। उन्होंने सामाजिक सद्भाव, निष्पक्षता और जनहित को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
