– परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

– पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना की जांच शुरू

सिटी न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भेउली गांव में रविवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी 35 वर्षीय मोबिना पत्नी नाजिम का किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now