filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

– ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग

– बैलेट पेपर से चुनाव कराने को लेकर उठाई आवाज

सिटी न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर समाजवादी पार्टी ने रविवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका।

सपा नेताओं ने एसआईआर रद्द करने, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग उठाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान में महात्मा गांधी तथा अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रदर्शन में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, विधायक ऊषा मौर्य, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, चौधरी मंजर यार, समरजीत सिंह, अय्यूब अहमद, शकील अकबर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now