चौडगरा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते पूर्व ब्लाक प्रमुख।
– छिवली नदी से चौडगरा तक लगा रहा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा
– पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में चौडगरा में हुआ अभिनंदन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवमनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के जनपद में प्रथम आगमन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जिले की सीमा छिवली नदी से लेकर चौडगरा कस्बे तक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू जैसे ही जिले की सीमा छिवली नदी पहुंचे, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल अन्नू श्रीवास्तव जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद चौडगरा कस्बे में पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया। यहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। रामकिशोर साहू ने भी हाथ जोड़कर और जय श्री राम के नारे लगवाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, उदयभान गुप्ता, सेक्टर प्रमुख अनी अवस्थी, शिवशंकर सिंह परिहार रिंकू, युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़, दशरथ सिंह, रामप्रकाश सविता, बृजेंद्र सिंह, आनंद सविता समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवमनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इसके बाद वह अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू संगठनात्मक प्रवास पर हैं। जनपद में प्रथम आगमन पर हुए इस भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
