टूटे लाकर का दृश्य।
CITY NEWS FATEHPUR
चौडगरा, फतेहपुर(CNF)। कल्यानपुर क्षेत्र के चौडगरा क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गर्मी की रातों में चोर नींद का फायदा उठा चपत लगा रहे हैं। कल्यानापुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित वीरेन्द्र मौर्य ने चौडगरा चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया कि 27 व 28 मई की दरमियानी मध्य रात पीड़ित वीरेन्द्र मौर्य अपने परिवार के साथ खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर घर से सोने के कान की झुमकी, नथनी, चांदी की पायल और 20000 रुपये नकद एवं 25 बोरी गेहूं चुरा ले गए। सुबह लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता है। इस घटना से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now