CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवाड़ी के समीप एनएच-2 में शुक्रवार की भोर अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के रिठवां गांव निवासी महेन्द्र कुमार का पुत्र शिवम बाइक से रिश्तेदारी में गया था। भोर पहर वापस लौटते समय जब वह रेवाड़ी के समीप एनएच-2 पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now