CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडप मैरिज हाल के समीप स्थित नाले में तीन से लापता 35 वर्षीय युवक का पुलिस ने मुहल्लेवालों की सूचना पर शव बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है।
बताते चलें कि मलवां थाना क्षेत्र के काकाबेरी गांव निवासी रतिपाल का पुत्र राजकुमार शटरिंग का मिस्त्री था। बताते हैं कि 25 अप्रैल की रात वह घर से निकल गया। दूसरे दिन वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी। उधर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे आज सुबह मंडप मैरिज हाल के सामने स्थित नाले में मुहल्लेवालों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया है। परिजनों के अनुसार मृतक के हाथ में राजकुमार काकाबेरी लिखा था। जिसके चलते मृतक की पहचान हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now