जन आक्रोश यात्रा में शामिल महिलाएं।
– भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष पर हमला, निकाली जन आक्रोश यात्रा एवं फूंका पुतला
CITY NEWS FATEHPUR 
धाता, फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को नगर पंचायत धाता में महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस, सपा के खिलाफ नारेबाजी की गई और उस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए दीपनारायण तिराहा तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की असहमति से महिलाओं के अधिकारों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के उद्देश्य से बिल में संशोधन का प्रस्ताव रखा था लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए और नारी शक्ति मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। प्रदर्शन रैली में महिला मोर्चा की कार्यक्रम संयोजक योगमाया बाजपेई, मंडल अध्यक्ष कलावती देवी, सुनैना, गुड़िया देवी, सुशीला, दिव्या, उमा, जग्गी व अन्य बहनें व मण्डल उपाध्यक्ष हिमांशू त्रिपाठी, सभासद रजनीश त्रिपाठी, भाजयुमो जिला कार्य समिति सदस्य उत्कर्ष जायसवाल, अवधेश पासवान, गुलाब सोनकर, अन्नू मिश्रा, गुलाब सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now