– भोर में सर्पदंश के बाद मचा कोहराम, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। औंग थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में रविवार की भोर एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के अंदर सो रहे 19 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार शादीपुर गांव निवासी रामलाल का 19 वर्षीय पुत्र शिवांशू रविवार की भोर घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश का पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now