एसपी को शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित परिवार।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी की रहने वाली पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए पीड़ित भाई, उसके दो छोटे छोटे बच्चे और उसके माता पिता को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की।
रचना श्रीवास्तव ने शिकायती पत्र देते हुए भाभी ज्योति देवी और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया है कि जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव का रहने वाला उसका भाई गांव में रहकर पूरी खेती का काम देखभाल करता था। इसी दौरान उसकी भाभी का पखरौली गांव के रहने वाले विपिन से प्रेम प्रसंग हो गया और उसकी भाभी अपने प्रेमजाल में इतनी फंस गई कि 21 अप्रैल को उसकी भाभी अपनी प्रेमी के बहकावे में आकर उसके भाई दीपक के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे मारने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद उसकी बहन रचना ने बचा लिया और पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए पत्नी ज्योति देवी और उसके प्रेमी यदुवेन्द्र उर्फ बिपिन के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था और लगभग एक महीने के बाद जमानत पर छुटी पत्नी, उसके प्रेमी सहित उनके साथियों द्वारा द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों बच्चों को वापस करने का दबाव बना रहे लेकिन दोनों मासूम बच्चे भी मां की हरकतों से भयभीत होकर वह अपनी बुआ और अपने पिता के साथ रहना चाह रहे हैं। साथ ही पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now