25-30 अज्ञात भी आरोपी, वीडियो फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन और पुतला दहन करना सपा कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव समेत 11 पदाधिकारियों को नामजद करते हुए करीब 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और कथित आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को भी कार्रवाई का आधार बनाया गया है। नामजद आरोपियों में जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, महिला जिलाध्यक्ष संगीता राज पासी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आजम खां, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अमित मौर्या और नगर अध्यक्ष सुहैल अहमद हेमू समेत अन्य शामिल हैं।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस वीडियो फुटेज खंगालकर प्रदर्शन में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 माननीय एफआईआर से बाहर

प्रदर्शन में सपा पदाधिकारियों के साथ कुछ जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की चर्चा है, लेकिन एफआईआर में किसी जनप्रतिनिधि को नामजद नहीं किया गया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now