फोटो परिचय- घनश्याम मोटर्स के रिवोल्ट शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।

– राधानगर में घनश्याम मोटर्स की नई पहल, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

– एक बार चार्ज करने पर 160 किलोमीटर तक चलने का दावा, पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत

– ग्राहकों के लिए शोरूम में टेस्ट ड्राइव की सुविधा उपलब्ध

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शहर के राधानगर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच घनश्याम मोटर्स के रिवोल्ट शोरूम की शुरुआत हुई। शोरूम का उद्घाटन पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर अतिथियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को आधुनिक परिवहन का महत्वपूर्ण विकल्प बताते हुए इनके इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

शोरूम संचालक प्रशांत कुमार सिंह, प्रियंका सिंह और सह संचालक राम प्रकाश सिंह सेंगर ने बताया कि यहां रिवोल्ट कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध है। उनके अनुसार, करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत वाली इस बाइक को एक बार चार्ज करने पर 160 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक के इस्तेमाल से पेट्रोल पर होने वाले खर्च में कमी आने के साथ ही वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है।

संचालकों ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक बाइक लोगों के लिए किफायती विकल्प बन सकती है। इसमें पेट्रोल भरवाने की जरूरत नहीं होती और नियमित रखरखाव का खर्च भी पारंपरिक पेट्रोल बाइक की तुलना में कम हो सकता है। इच्छुक ग्राहक शोरूम पहुंचकर बाइक की जानकारी लेने के साथ टेस्ट ड्राइव भी कर सकते हैं।

उद्घाटन अवसर पर शिव प्रकाश सिंह, अनुराग मिश्रा, विजय सिंह, अंकित मिश्रा, बच्चा तिवारी, संजीव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now