CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर में बिमारी से तंग आकर 45 वर्षीय युवक ने शराब के साथ जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम प्रयागदासपुर मजरे पैजापुर निवासी कुंजल सिंह का पुत्र उदयभान सिंह शराब पीने का आदी था। इसी बीच उसकी तबियत खराब हो गयी। एक माह इलाज बाद शराब पीना शुरू कर दी। बीती शाम उसने शराब के साथ जहर मिलाकर पी लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टमहाउस में मृतक के बड़े भाई सूर्यभान ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now