फोटो परिचय-  जिला स्तरीय बैठक में मौजूद मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार व बसपा पदाधिकारी।

– जिला समीक्षा बैठक में सेक्टर व बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर मंथन, कार्यकर्ताओं को दिए सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

– 9 अक्टूबर को लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी का आह्वान

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। बहुजन समाज पार्टी ने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियों को सक्रिय और मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को एक गेस्ट हाउस में आयोजित जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा की और जहां कमियां हैं, उन्हें दूर करने की रणनीति तैयार की।

बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने आगामी 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने जिले में संगठन की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जिन स्थानों पर पदाधिकारियों या कमेटियों के स्तर पर कोई कमी है, उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से बहुजन समाज के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सेक्टर और बूथ कमेटियों की सक्रियता, संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर जगन्नाथ पाल, अशोक कुमार गौतम, पूर्व राज्यमंत्री मुरलीधर, डॉ. एसपी सिद्धार्थ, अभिषेक प्रताप सिंह, विवेक कुमार, मधुरे अशोक कुमार कोरी, महेश मिश्रा, हाजी सगीर, सूर्यभवन फौज, सूर्यपाल लोधी, चंदन सिंह लोधी, अमरनाथ निडर, लालूपाल, चेतराम गौतम, रोशन गौतम, गुलाब पासी, मनोज गौतम, सुनील कुमार गौतम, गुलशन गौतम, गौतम राव, संदीप जडेजा और सुरेश कुमार पेशकर सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बीवीएफ के जवान मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now