मासिक बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
– मासिक बैठक में बूथ सशक्तीकरण की रणनीति तय
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ आगामी अभियानों की रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रवास करने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक जिला पदाधिकारी और मंडल प्रभारी अपने-अपने दायित्व वाले बूथों पर 10-10 दिनों तक प्रवास करेंगे। इस दौरान बूथ समितियों के साथ बैठक कर संगठन के 16 करणीय कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत चल रहे डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से प्रत्येक बूथ समिति, सक्रिय सदस्य और प्राथमिक सदस्य को जोड़कर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं के लिए सरल ऐप के माध्यम से नियमित रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा, जिससे संगठनात्मक कार्यों की सतत निगरानी की जा सके। बैठक में जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, सुशीला मौर्या, जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, नीरज सिंह, अर्पणा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, उदय लोधी, रेखा मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, जिला मंत्री विमलेश पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, सुनीता गुप्ता, रेखा पासवान, ओम प्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष राज बहादुर पासवान, उमेश गुप्ता, सुमित द्विवेदी, अखिलेश कुमार, ओम मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी प्रसून तिवारी सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now