सिटी न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों के जनपद आगमन पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। छिवली नदी से शुरू हुआ स्वागत काफिला औंग, चौडगरा, मलवां, ज्वालागंज समेत प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचा। जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत और जोरदार नारेबाजी ने माहौल को भाजपामय कर दिया।
पटेलनगर चौराहे पर सभासद सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि नए पदाधिकारियों के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, जय कुमार सिंह जैकी, विकास गुप्ता और पूर्व विधायक विक्रम सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों को बधाई दी।
कार्यक्रम में राजेश सिंह जनसेवक, अर्चना त्रिपाठी, सुधा मौर्या, मनोज निषाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
