फोटो परिचय-  चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपतीं आशा कार्यकर्ता।

– हसवा सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा 13 सूत्रीय मांगपत्र

– कोविड समेत कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रोत्साहन राशि लंबित होने का आरोप

– मानदेय बढ़ाने, बीमा कराने और उपकेंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराने की मांग

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी आशाओं ने लंबित भुगतान और विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुपम सिंह को 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। आशाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि लंबित प्रोत्साहन राशि और अन्य भुगतान नहीं किए गए तो सात अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

आशाओं का कहना है कि कोविड-19 के दौरान किए गए कार्य के लिए घोषित एक हजार रुपये की धनराशि समेत कई मदों का भुगतान अब तक लंबित है। कुष्ठ रोग, टीबी, फाइलेरिया स्क्रीनिंग, नसबंदी, संचारी रोग, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड और सी-बैंक सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किए गए कार्यों की प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिलने से आशाओं में नाराजगी है।

ज्ञापन में विशेष रूप से आभा आईडी के सृजन के भुगतान का मुद्दा उठाया गया। आशाओं के मुताबिक एक जनवरी 2023 से किए गए कार्यों के आधार पर भुगतान का आदेश जारी हुआ था, लेकिन भुगतान के समय वर्ष 2023 की राशि को छोड़कर केवल वर्ष 2024 का भी अधूरा भुगतान किया गया। इसके अलावा जेएसवाई और नसबंदी प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी लंबे समय से लंबित बताया गया।

आशाओं ने प्रत्येक कार्यकर्ता का मानदेय 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, प्रत्येक उपकेंद्र पर एएनएम के साथ उपस्थिति दर्ज कराने, आशा संगिनियों का मानदेय 30 हजार रुपये करने तथा प्रत्येक आशा का 50 लाख रुपये का बीमा कराने समेत अन्य मांगें उठाईं।

ज्ञापन सौंपने वालों में आशा संघ अध्यक्ष प्रेमा सिंह, सचिव आशा तिवारी, कामना गौड़, सहोदरा, शीला संगिनी, श्याम सुंदरी, यमुना देवी, रंजना धनपत, सुनीता देवी, हेमलता, ऊषा देवी, सीमा देवी, रूपा देवी, मालती देवी, माया देवी, रीतू देवी, रेखा देवी, साधना देवी, अंजू देवी, अनीता देवी, किरन देवी, कलावती, सीता देवी, मीरा देवी, शोभा देवी, सपना देवी और कांती देवी समेत अन्य आशाएं एवं आशा संगिनी मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now