CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर की प्रक्रिया पर कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ये एसआईआर महज एक मतदाता का अधिकार छीनने का कार्यक्रम है। जो भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है। उन्होंने आगे कहा कि बहुतायत शहरी क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा केवल एक ही फार्म मतदाता को दिया जा रहा है। इसका क्या अर्थ है क्योंकि जब मतदाता के पास उसकी रिसीविंग नहीं होगी और वोटर लिस्ट में उसका नाम नहीं होगा तो वह कैसे प्रमाणित करेगा कि वह सक्षम मतदाता है। इसके अतिरिक्त अल्प समय के कारण बहुत से मतदाताओं के पास अभी बीएलओ पहुंच ही नहीं पाए हैं जिससे पूरी एसआईआर प्रक्रिया ही आपा धापी की भेंट चढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर पहले भी हुआ है जिसमें सब कुछ सहज ढंग से पूर्ण हुआ है परंतु यह एसआईआर भाजपा द्वारा प्रायोजित कुछ वर्गों का मत काटने का एक षड़यंत्र है जिसे जनता बखूबी समझ रही है। भाजपा सरकार द्वारा चुनाव आयोग को असीमित शक्ति प्रदान करने का यही उद्देश्य था जो आज पूरा हो रहा है परंतु अब कांग्रेस भी लोकतंत्र के हित में आर.पार की लड़ाई लड़ेगी। परिणाम चाहे कुछ भी हो हम डरने वाले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now