पुलिस टीम की गिरफ्त में अभियुक्त।
– तेईस हजार रूपए बरामद, भेजा न्यायालय
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना पुलिस ने बड़ौदा ग्रामीण बैकं के सामने बुजुर्ग से धोखाधड़ी करके बैग में रखे नोटों की गड्डी को बदल कर चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के तेईस हजार रूपए बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
गाजीपुर थाना पुलिस ने बुधवार को मु0अ0सं0 285/25 धारा 319(2)/318(4)/303(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त रोहित सिंह पुत्र रंगपाल सिंह निवासी ग्राम सरकी थाना गाजीपुर को खेसहन पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के 23000 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक हिमांशु सिंह, हेड कांस्टेबल वेदमणि ओझा, ललित मिश्रा शामिल रहे।
