फोटो परिचय- बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
– विशेष पुनरीक्षण अभियान में नाम जोड़ने से लेकर त्रुटियां सुधारने तक चलेगी प्रक्रिया
– राजनीतिक दलों से बीएलए सक्रिय कर पात्र नागरिकों तक पहुंचने की डीएम ने की अपील
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। साथ ही महिलाओं को भी पंजीकरण के प्रति जागरूक कर उनकी भागीदारी बढ़ाई जाए, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने बताया कि एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने के साथ ही पहले से दर्ज नामों की जांच, गलत प्रविष्टियों में सुधार तथा अपात्र और स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित विवरणों का सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को पूरी सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं को चिह्नित कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए। महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ने से मतदाता सूची में लैंगिक अनुपात को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता पंजीकरण से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि नए मतदाता के नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदाता सूची और दावे-आपत्तियों से जुड़ी जानकारी जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
डीएम ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का अभियान 16 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और यह सुनिश्चित करें कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज होने से छूटने न पाए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व, अपर उप जिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
[11:29 pm, 25/11/2026] सिटी न्यूज फतेहपुर (CNF): ### यूपी की सभी सीटों पर चुनावी तै




