CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। किशनपुर थाना क्षेत्र के खेमकरणपुर गांव के समीप स्थित लोहिया पुल के समीप बुधवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मुंडन संस्कार से लौट रहे दम्पति की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद मौके पर लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खागा कोतवाली क्षेत्र के चौडाखेर निवासी शुभाष सिंह 28 वर्ष अपनी पत्नी सोनम सिंह 25 वर्ष के साथ मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव आया हुआ था। मुंडन संस्कार के कार्यक्रम के समापन के बाद वह पत्नी को लेकर वापस लौट रहा था। जैसे वह ससुर खदेरी नदी में बने लोहिया पुल के समीप पहुंचा की अचानक खागा की तरह से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। बाइक की भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक सवार सवार महिला दस मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए भेजा गया। जहां पर महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर लोगों ने जाम लगा दिया जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में किशनपुर प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही की जा रही है।
